पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। विभाग ने एक आईपीएस अधिकारी और 14 पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। जिसे लेकर बीते सोमवार को आदेश भी जारी हो गए हैं।
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल
आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। वहीं पदोन्नति के बाद रजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में तैनाती दी गई है। इसके अलावा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 10 पुलिस उपाधीक्षकों को विभिन्न जिलों में तैनाती मिली है।
आदेश के अनुसार दक्ष शोकंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी, अंकित थपलियाल को ऊधम सिंह नगर, लव शर्मा समीरण भट्ट और विनय सिंह को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी, आदित्य तिवारी को देहरादून, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़ और अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग भेजा गया है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








