एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, एसओजी देहात भंग, कई सालों से ऋषिकेश थाने में जमें पुलिस कर्मियों को किया स्थानांतरण*

देहरादून।
*ऋषिकेश प्रकरण में नाराज एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने की देहात पुलिस के कार्यों की समीक्षा ,अवैध शराब पर थाना ऋषिकेश पर इस साल की कार्यवाही के आंकड़े चेक किए गए*
*अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा विगत 08 माह के दौरान लगभग हर दूसरे दिन एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 113 अभियोग पंजीकृत करते हुए 111 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।*
*वही एसओजी ऋषिकेश द्वारा शराब तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही न करने पर देहात एसओजी की किया गया भंग ,अब पूरे देहरादून में सिर्फ एक एसओजी का होगा कार्यक्षेत्र जो एसएसपी को करेगी रिपोर्ट*
*दो दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी थाना ऋषिकेश से अन्यत्र स्थान्तरित किए जाने का किया निर्देश*

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.