केंद्रीय संस्कृत विवि में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपी प्रोफेसर सस्पेंड

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग में कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने के बाद देवप्रयाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

असिस्टेंट प्रोफेसर ने की नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़

मामले को लेकर विवि निदेशक पीवीबी सुबह्मण्य ने पुलिस को तहरीर दी थी। उधर, विवि प्रशासन ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। आरोपी नेपाली मूल का बताया जा रहा है। मामले को लेकर थाना प्रभारी देवप्रयाग अमरजीत सिंह ने बताया कि केंद्रीय विवि के निदेशक की तहरीर पर आरोपी नसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सूर्यमणि भंडारी के विरुद्ध पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपों की पुष्टि होने के बाद विवि प्रशासन ने लिया एक्शन

थाना प्रभारी ने बताया की मामले की जांच एसआई अनिता नेगी को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. सुब्रमण्यम ने बताया कि घटना अगस्त माह की है। मामला तब संज्ञान में आया जब छात्राएं टीसी लेने के लिए आई। इसके बाद विवि प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की। पुष्टि होने के बाद पुलिस में शिकायत की गई।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.