केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबा, पांच साल के बच्चे की मौत

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चिरबासा के पास रविवार शाम पहाड़ी से भरभराकर भारी भरकम पत्थर और मलबा आ गिरे। जिसकी चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पांच साल के बच्चे की मौत

हादसा रविवार शाम का बताया जा रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर और मलबा आ गिरा। जिसकी चपेट में आने से पांच साल के यश पुत्र रोहताश यादव निवासी उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को पालकी से एमआरपी भैरव मंदिर जंगलचट्टी पहुंचाया।

बाधित मार्ग को किया दुरुस्त

बता दें मार्ग बाधित होने के चलते देर शाम कई श्रद्धालु वही फंस गए थे। देर रात SDRF और NDRF की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर जंगलचट्टी क्षेत्र में रुके श्रद्धालुओं को बाधित क्षेत्र से सुरक्षित पार कराते हुए गौरीकुंड की ओर भेजा। आज सुबह होते ही कार्यदाई संस्था द्वारा मार्ग को दुरुस्त किया।

ये भी पढ़ें: 28 सितम्बर को भी उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.