ग्राफिक एरा में रैगिंग न होने देने की शपथ

। नया दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और सहज माहौल देने के लिए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में एंटी रैगिंग सप्ताह की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य कैंपस में आपसी सम्मान, दोस्ताना वातावरण, और छात्र-छात्राओं को सहज महसूस करवाना है।
आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि ग्राफिक एरा रैगिंग के संबंध में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाता है। रैगिंग एक अपराध है। कैंपस के अंदर हो या बाहर रैगिंग का कोई भी मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह हर किसी की खास तौर पर सीनियर छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी है कि वे नव दाखिल छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और सहज महसूस कराएं। कार्यक्रम में एनसीसी ऑफिसर डा.(कैप्टन) डी. सी. पांडे ने छात्र-छात्राओं को ग्राफिक एरा के कैंपस में रैगिंग ना होने देने की शपथ दिलाई।
सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में रैगिंग को रोकने के लिए और इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डा. ए. एस. शुक्ला ने किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा. एस. सी. डिमरी के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.