दुष्कर्म एवं पॉक्सो के आरोपी मुकेश बोरा की जमानत पर कल होगी सुनवाई

हल्द्वानी

दुष्कर्म एवं पॉक्सो के आरोपी भाजपा से निष्काशित लाल कुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की जमानत याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो पाई। पॉक्सो कोर्ट में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष बोरा की याचिका में सुनवाई होनी थी। लेकिन अब मामले में शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई होगी। बता दें कि मुकेश बोरा पर महिला से दुष्कर्म और पीड़िता की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार होने के पांच दिन बाद मुकेश बोरा ने अपने वकीलों के माध्यम से पॉक्सो कोर्ट में जमानत याचिका लगवाई है,लेकिन आज कुछ कारणों के चलते याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई। अब कल जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.