देहरादून में बनेगा IIM काशीपुर का नया कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM) काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने आईआईएम काशीपुर का कैंपस देहरादून में स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

CS ने किया IIM काशीपुर का भूमिपूजन

सीएस ने कहा कि देहरादून में IIM काशीपुर का कैंपस खुलने से प्रदेश के साथ ही इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इससे विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में मैनेजमेंट से सम्बन्धित विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी।

देश के युवाओं में नहीं है प्रतिभा की कोई कमी: CS

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की उपलब्धता से उन्हें अपनी क्षमताओं को विकसित करने और नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.