देहरादून में भीषण सड़क हादसा, फिर हुई मौत के हाईवे पर बड़ी दुर्घटना

देहरादून से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मोहब्बेवाला इलाके में एक बार फिर हादसा हो गया। यहां ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गर्ल्स हॉस्टल की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

देहरादून में फिर भीषण सड़क हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक ट्रक चालक मुजफ्फरनगर से ईंटें लेकर देहरादून आया था। बताया जा रहा है कि सड़क पर लगे काफी बड़े रंबल स्ट्रीप के कारण ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। बड़ा हादसा ना हो, इसके चलते ट्रक चालक ने वाहन को सड़क किनारे की तरफ मोड़ दिया।

गर्ल्स हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसा ट्रक

जिसके कारण ट्रक हॉस्टल की दीवार से जा टकराया। दीवार तोड़ते हुए ट्रक अंदर जा घुसा। हादसे में ड्राइवर मसरूर घायल हो गया। हालांकि राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी की तरह की जानहानि नहीं हुई।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.