
राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बेटे के दोस्तों पर हत्या के आरोप लगाए हैं ।
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
रायपुर थाना क्षेत्र के रक्षा विहार मुस्लिम बस्ती में इफ्तिखार (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्तों ने मारपीट के बाद उसे मौत के घाट उतारा है।
दोस्तों पर हत्या का आरोप
परिजनों का आरोप है कि बेटे के मौत के घाट उतारने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटने की कोशिश की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL और फील्ड यूनिट को बुलाया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक के दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








