पीएम मोदी के जन्मदिन पर गिनाए भाजपाइयों ने विकास कार्य

 

 

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। हल्द्वानी के भाजपा कार्यलय में आज प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा की तरफ से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में 15 लाख करोड़ की विभिन्न योजनाओं से देश के अंतिम छोर तक विकास की अलख जगाने का काम किया है। शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री हैं जो कि देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे हैं और उनके तीसरे कार्यकाल में भी अभूतपूर्व कार्य और विकास की नई योजनाएं आई है जिसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है।

 

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.