पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट के आवास में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया

पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट के आवास में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला मोर्चा की बहनों ने सांसद श्री भट्ट को राखी बांधकर हर्षोउल्लास के साथ रक्षाबंधन मनाया।

इस दौरान सांसद श्री भट्ट ने बताया कि रक्षाबंधन आपसी प्रेम सद्भाव और भाई-बहन के अटूट प्रेम के रिश्ते का पवित्र त्यौहार है उन्होंने राखी बांधने आई महिला मोर्चा की सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए रक्षाबंधन के प्रति अपनी निष्ठा और प्रेम को बहनों को समर्पित किया। श्री भट्ट ने कहा कि रक्षाबंधन हमारी बहनों को उनके प्रति प्रेम सद्भाव और सौहार्द के साथ ही रिश्ते की कड़ी को मजबूत रखने का त्यौहार है जिसकी व पूरे प्रदेश व देशवासियों को बधाई दी हैं।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.