बर्फीली चोटियों पर फंसे लोगों का रेस्क्यू अभियान जारी, CM ने लिया राहत-बचाव अभियान का अपडेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली से ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली। उन्होंने बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए ट्रेकर्स एवं पोर्टर की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

CM ने ली रेस्क्यू अभियान की जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में गए प्रत्येक पर्यटक को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटकों को चिकित्सीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाए, साथ ही उनके भोजन सहित अन्य आवश्यकताओं का भी समुचित प्रबंधन किया जाए।

उत्तराखंड आने वाला हर पर्यटक हमारा अतिथि है: CM

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड आने वाला प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक हमारा अतिथि है, अत: प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करना राज्य का दायित्व है। सीएम ने बीते दिनों बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा। उन्होंने बंद सड़कों को खोलने और बरसात के कारण खराब सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।

कालिंदी में रेस्क्यू अभियान जारी

बता दें अभी तक ऑडेन कोल क्षेत्र से 29 ट्रेकर्स का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू किए गए सभी ट्रेकर्स को हर्षिल हेलिपैड पर लाने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद सभी ट्रेकर्स को रवाना किया। इसके अलावा, कालिंदी पास क्षेत्र में भी हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.