
10 साल का बच्चा समझता रहा कि उसकी मां सो रही है। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी मां की रात में ही मौत हो चुकी है। आरोप है कि इस वारदात को अंजाम किसी बाहर के शख्स ने नहीं, बल्कि उसके अपने पिता ने दिया। जब आपको इस पिता की क्रूरता के बारे में पता चलेगा तो आप भी हैरान रह जाएंगे।
नैनीताल में पति ने डंडें से पीट-पीटकर की हत्या
दरअसल नैनीताल के ओखलकांडा में एक पिता की सनक ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़कर रख दिया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 21 अगस्त को ओखलकांडा में भीम सिंह नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी डिक्री देवी पर डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
कई हड्डीयां टूटी, 50 गहरे घाव
जब आप भीम सिंह की इस क्रूरता के बारे में सुनेंगे आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। भीम सिंह ने अपनी पत्नी डिकरी देवी को सिर से पैर तक डंडे से इतना पीटा कि डिकरी देवी के शरीर में कई हड्डीयां टूट गई और 50 गहरे घाव हो गए।
पत्नी को क्रूरता से मारा, बेटे को भी धमकाया
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो पत्नी को बेहद क्रूरता से मारने के बाद भीम सिंह ने अपने 10 साल के बेटे को भी धमकाया और घर से चला गया। अगले दिन तक डिकरी देवी बिस्तर में पड़ी रही। लेकिन उस 10 साल के मासूम को अंदाजा भी नहीं था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है।
मासूम को लगा मां सो रही
वो सोचता रहा की मां सो रही है, रात बीत गई दिन चढ़ा, लेकिन डिक्री देवी नहीं उठी।जिसके बाद उसने पड़ोस के लोगों को इसके बारे में बारे में बताया। पड़ोसी घर पहुंचे महिला की हालत देखी और पता चला कि डिक्री देवी मर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि भीम सिंह नशे का आदी था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई जिसके चलते आरोपी भीम सिंह ने बड़ी ही क्रूरता से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।








