सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर दीं होली की शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.