Dehradun में जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची, फौजी और युवकों ने ऐसे बचाई जान – Khabar Uttarakhand

राजधानी देहरादून में बीते दिन मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां बारिश के बीच 12 साल की बच्ची जाखन नदी के तेज बहाव में बह गई। हालांकि गनीमत रही कि वहां मौजूद छुट्टी पर आए एक फौजी और तीन युवकों ने तत्परता दिखाई। अपनी जान की परवाह किए बगैर उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Dehradun में जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने दोस्तों के साथ जाखन नदी का पानी देखने गई थी। इसी बीच अचानक से उसका पैर फिसल गया। जहां वो नदी के तेज बहाव में बहने लगी। छुट्टी पर आए फौजी अजय कुमार की नजर तुरंत बहती बालिका पर पड़ी।

फौजी और उसके साथियों ने बच्ची की बचाई जान

उन्होंने और उनके साथियों आशुतोष, राहुल और तुषार ने बिना देरी किए नदी में बच्ची को बचाने के लिए छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद सभी ने मिलकर बच्ची को बाहर निकाला। जिससे उसकी जान बच गई।

सभी के साहस की सराहना

इस घटना के बादग्राम प्रधान निशा देवी एवं प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह ने अजय कुमार और उनके साथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके साहस की सराहना की।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.