केदारताल ट्रैक से बरामद हुए 2 शव, अन्य ट्रैकर्स की तलाश जारी

केदारताल ट्रैक पर लापता हुए दो ट्रैकर्स के शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं. जबकि अन्य लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है.

केदारताल ट्रैक से लापता हुए थे ट्रैकर्स

बता दें 30 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रेकिंग के लिए 1 दल रवाना हुआ था। वापसी के दौरान भारी बर्फ़बारी के कारण 7 ट्रैकर्स समेत 1 गाईड 4,000 मीटर की ऊंचाई से लापता हो गए. सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने लापता ट्रैकर्स की तलाश में रेस्क्यू शुरू किया.

दो ट्रैकर्स के शव बरामद

रेस्क्यू टीम ने मंगलवार को सर्चिग अभियान के दौरान एवलांच में दबे हुए एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद किया है. जबकि अन्य ट्रैकर्स की तलाश में रेस्क्यू अभियान बुधवार को शुरू किया जाएगा. बता दें ट्रैकर्स की तलाश में SDRF उत्तराखंड पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के जवानों द्वारा रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.