अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ा

Uttarakhand

 

हल्द्वानी में बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहां पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 6 चोरों से 12 मोटरसाइकिल भी बरामद की है पकड़े गए चोर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद , मुरादाबाद और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और पौड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये चोर गिरोह हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करता था ताज्जुब की बात तो यह है कि मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद यह लोग नंबर प्लेट बदलकर और मोटरसाइकिल को मॉडिफाई कर दूसरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली अब पुलिस इनसे पूछताछ में जुट गई है की चोरी की है बाइक ये आखिर कहां बेचते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *