कांग्रेस का प्रहलाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन, नए शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला – Khabar Uttarakhand

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रल्हाद जोशी ने गर्भवती महिला से दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई का समर्थन किया था। इसी मुद्दे को लेकर देहरादून में महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

कांग्रेस का प्रहलाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन

दरअसल देहरादून के एश्ले हॉल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रल्हाद जोशी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। इस दौरान ज्योति रौतेला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाना देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

ये भी पढ़ें:- प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, जानिए एजुकेशन मिनिस्टर की सैलरी और सरकारी सुविधाएं

नए शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर ऐसे गंभीर आरोपों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उसे शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी देना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.