तेरी चर्बी उतार दूंगा एक दिन…, BJP विधायक का गाली-गलोज और धमकी का वीडियो वायरल – Khabar Uttarakhand

क्या उत्तराखडं में माननीय विधायक जी बात करने की तमीज भूल चुके हैं? क्या उत्तराखंड में अब गुंडागर्दी से राजनीति चलेगी
क्या विधायक जी के सिर पर सत्ता का नशा सवार हो गया है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जिसने भी देखा उसके मन में यही सवाल आए।

ये शब्द किसी गली के गुंडे के नहीं बल्कि जनता द्वारा चुने गए एक माननीय विधायक जी के हैं। वही विधायक जिसे लोग बड़ी उम्मीदों के साथ चुनकर अपनी आवाज उठाने के लिए विधानसभा की कुर्सी सौंपते हैं। लेकिन जब इसी कुर्सी का नशा विधायकों के सिर चढ़कर बोलने लगता है तो कुछ ऐसे ही वीडियोज सामने आते हैं।

BJP विधायक महेश जीना का वीडियो वायरल

दरअसल सोशल मीडिया पर एक विधायक का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो स्याल्दे ब्लॉक के मालीखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का बताया जा रहा है। आरोप है कि सल्ट विधायक महेश जीना ने उत्तराखंड क्रांति दल के सोशल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह मनराल के साथ सार्वजनिक तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें धमकी दी।

अभद्र भाषा और धमकी भी दी

खबरों की माने तो उत्तराखंड क्रांति दल के सोशल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह मनराल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक महेश जीना के पास पहुंचे। लेकिन समस्याओं पर बात करने के बजाय विधायक जी पुराने हिसाब चुकता करने लगे। आरोप है कि हाल ही में देघाट-जौरासी सड़क बंद होने पर भूपेंद्र ने एक वीडियो डाला था। जिसके बाद विधायक महेश जीना सोशल मीडिया पर उठाए जा रहे सवालों से चिढ़े हुए थे। जिसका हिसाब महेश जीना ने इस तरह चुकता किया।

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है विधायक महेश जीना उत्तराखंड क्रांति दल के सोशल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह मनराल को धमका रहे हैं। जब कैमेरा पकड़ा शख्स ये सब रिकॉर्ड कर रहा था तो विधायक जी और बौखला गए और उनसे मोबाइल छीनने की तक कोशीश की। विधायक जी शायद ये भूल गए थे की वो विधायक हैं किसी गली के गुंडे नहीं।

पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे माननीय

वैसे ऐसी गुंडागर्दी वाली राजनीती से विधायक महेश जीना का विवादों से बड़ा पुराना नाता है। ये वही विधायक हैं जिन्होंने 2024 में देहरादून नगर निगम में जाकर अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की थी। इसके अलावा महेश जीना का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें उनपर यूकेडी नेता के बुजुर्ग पिता को धमकाने और हाथापाई करने के आरोप लगे थे।

क्या बीजेपी अपनाएगी सख्त रूख?

लगता है विधायक जी अपने पद की गरीमा भूल चुके हैं। हालांकि इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव है। यूकेडी इस मामले को लेकर आक्रमक दिखाई दे रही है। बीजेपी की तरफ से इसपरकोई रिऐक्शन सामने नहीं आया है। अब देखना ये होगा कि क्या बीजेपी अपने नेताओं के ऐसे बयानों और व्यवहार पर कोई सार्वजनिक रुख अपनाएगी या नहीं?

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.