सचिवालय में भी सुरक्षित नहीं नौकरशाह,कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी पर कर्मचारियों में उबाल*

*

देहरादून । सचिव मीनाक्षी सुंदरम के साथ अभद्रता के मामले में निजी स्टाफ ने एसएसपी देहरादून को दिया शिकायत पत्र।
पत्र में अवगत कराया कि आज सांय लगभग 06:25 बजे के आसपास मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव, उत्तराखण्ड शासन के सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के कार्यालय कक्ष संख्या 201 में बॉबी पंवार नामक व्यक्ति अपने 02 साथियों के साथ मिलने के लिए आया।

Advertisement

सचिव द्वारा जब उक्त व्यक्ति को मिलने के लिए अपने कक्ष में बुलाया गया तो उसके द्वारा सचिव के समक्ष अत्यन्त दुर्व्यवहार किया साथ ही गाली-गलौच, डराने-धमकाने तथा जान से मारने की धमकी उक्त व्यक्ति द्वारा दी गयी, जिस पर सचिव द्वारा हमें (कपिल कुमार, वरिष्ठ निजी सचिव एवं अनूप डंगवाल, अपर निजी सचिव) बुलाकर उक्त व्यक्ति को बाहर भेजने के निर्देश दिये गये, परन्तु उक्त व्यक्ति ने सचिव महोदय के समक्ष ही हमसे भी धक्का-मुक्की, हाथापाई तथा मारपीट की गयी तथा शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न की। उक्त व्यक्ति द्वारा हम सबको सचिवालय के बाहर देख लेने की धमकी भी दी गयी, जिससे हमें जान-माल के नुकसान की आशंका है। यदि भविष्य में सचिव अथवा हमारे साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए पूर्ण रूप से बॉबी पंवार नाम का उक्त व्यक्ति उत्तरदायी होगा।

अतः बॉबी पंवार के दुर्व्यवहार तथा जान से मारने की धमकी के दृष्टिगत सचिव के निर्देशानुसार उक्त व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराने का कष्ट करें तथा उपरोक्त तथ्यों के दृष्टिगत उसके विरूद्ध उचित एवं कठोर विधिक कार्यवाही कराने का कष्ट करें ताकि भवष्यि में इस व्यक्ति के द्वारा सचिवालय के किसी अन्य अधिकारी/कर्मचारी के साथ भी इस तरह का दुर्व्यवहार न किया जा सके।
दूसरी और सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी ने इस कृत्य की निंदा करते हुए क्या कहा देखिए

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.