दिल्ली में सजा उत्तराखंड की कला-संस्कृति का मंच, YUCA 2026 में किया कलाकारों को सम्मानित

राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम ऑडिटोरियम में रविवार, 30 अगस्त को उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा, लोकसंगीत और लोकसंस्कृति को समर्पित Young Uttarakhand Cine Awards (YUCA) 2026 का भव्य आयोजन किया गया।

YUCA 2026 में किया उत्तराखंड के कलाकारों को सम्मानित

समारोह में वर्ष 2025 के दौरान उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों, फिल्मकारों, गायकों, संगीतकारों और अन्य प्रतिभाओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की कला एवं संस्कृति से जुड़े कई प्रतिष्ठित कलाकार, फिल्मकार, संगीतज्ञ और कला प्रेमी मौजूद रहे।

बिमल बहुगुणा और प्रीतम भरतवाण को किया सम्मानित

समारोह में प्रसिद्ध वरिष्ठ रंगकर्मी एवं कई फिल्मों और म्यूजिक एलबमों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले बिमल बहुगुणा को Young Uttarakhand Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया। वहीं प्रसिद्ध लोकगायक, जागर सम्राट एवं पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को Gopal Babu Goswami Legendary Singer Award प्रदान किया गया। YUCA 2026 की फिल्म श्रेणी में ‘रैबार’ का शानदार प्रदर्शन रहा। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किए।

फिल्म ‘रैबार’ का रहा दबदबा

रैबार फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किए। फिल्म श्रेणी के विजेताओं में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका) सुनील सिंह रैबार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) करिश्मा शाह घपरोल और कल्याणी गंगोला द्वी होला जब साथ (संयुक्त), सर्वश्रेष्ठ खलनायक कैलाश कंडवाल घपरोल, सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार दीपक बंगवाल घपरोल, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता दीपक रावत खोली का गणेश, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री सुमन गौड़ रैबार, सर्वश्रेष्ठ छायाकार धर्मेंद्र सिसोदिया रैबार, सर्वश्रेष्ठ कहानी शिशिर उनियाल और भगत सिंह सैनी रैबार, सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक शिशिर उनियाल रैबार, सर्वश्रेष्ठ फिल्म रैबार, सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि संगीत विभू काशिव रैबार के लिए सम्मानित किया गया।

पंचाचूली देश ने म्यूजिक कैटेगरी में बनाई पहचान

संगीत श्रेणी में भी उत्तराखंड के कई चर्चित कलाकारों को सम्मानित किया गया। ‘पंचाचूली देश गीत ने सर्वश्रेष्ठ गीत/प्रोडक्शन हाउस सहित कई पुरस्कार हासिल किए। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ गीतकार नरेन्द्र सिंह नेगी (गीत- कु रै होला छुंयाल), सर्वश्रेष्ठ संगीतकार – कुशाल सिंह नील (गीत- पंचाचूली देश), सर्वश्रेष्ठ छायांकन – धर्मेन्द्र सिंह जेठा (गीत- मेरी माया रौली), सर्वश्रेष्ठ गायक – गणेश मर्तोलिया (गीत- पंचाचूली देश), सर्वश्रेष्ठ गायिका – रूचि जन्गपांगी (गीत- पंचाचूली देश), सर्वश्रेष्ठ विडियो निर्देशक – सिद्ध भोज (गीत- आख्युं बात), सर्वश्रेष्ठ अभिनय (पुरुष)- मोहित घिल्डियाल (गीत- कु रै होला छुंयाल), सर्वश्रेष्ठ अभिनय (महिला)- करुणा श्रेष्ठ (गीत- पंचाचूली देश, सर्वश्रेष्ठ गीत / प्रोडक्शन हाउस – पंचाचूली देश (चांदनी इंटरप्राइजेज प्रोडक्शन)

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.