अल्मोड़ा में हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

अल्मोड़ा जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। भतरोजखान थाना क्षेत्र में एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डंपर

जानकारी के अनुसार भतरोजखान थाना क्षेत्र के कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास एक डंपर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

चालक की मौत

रेस्क्यू टीम के अनुसार खाई अत्यंत दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस के अनुसार मृतक चालक चौखुटिया निवासी बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.