देहरादून में बुधवार दोपहर मौसम का मिजाज बिगड़ा। ऐसे में राजधानी में खराब मौसम का कहर देखने को मिला। भारी बारिश के चलते रिस्पना पुल पर एक बड़ी होर्डिंग गिर गई। जिसके चलते दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। फिलहाल किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है। लेकिन होर्डिंग गिरने से लोगों को परेशानी का सामना जरूर करना पड़ा।
खराब मौसम से रिस्पना पुल पर गिरा होर्डिंग
रिस्पना पुल पर एक बड़ी होर्डिंग गिर गई। वहीं हरिद्वार रोड़ पर भी तेज हवाओं के चलते एक पेड़ हाई टेंशन लाइन पर गिर गया। जिसके चलते हरिद्वार रोड पर भी यातायात प्रभावित हुआ।
इसके अलावा परेड ग्राउंड के पास मुख्य सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया। जिससे राजस्थान नंबर की एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत ये रही कि कार में सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे।
देहरादून एसपी सिटी ऑफिस परिसर में गिरा भारी भरकम पेड़ बाल-बाल बचे लोग, टला बड़ा हादसा….. pic.twitter.com/qsio0GcXGA
— Khabar Uttarakhand (@KUttarakhand) October 7, 2026
एसपी सिटी ऑफिस परिसर में गिरा भारी भरकम पेड़
(SP City) कार्यालय परिसर में अचानक एक विशालकाय भारी-भरकम पेड़ उखड़कर गिर गया। पेड़ गिरते ही परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, या जनहानि नहीं हुई। हादसे के तुरंत बाद मामले की सूचना स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) और संबंधित टीमों को दे दी गई है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








