उत्तराखंड की बेटी मलेशिया में चमकी, कॉमनवेल्थ स्कूल चेस टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल

उत्तराखंड की बेटी ने कमाल कर दिया। बाल शतरंज खिलाड़ी काया ध्यानी ने प्रदेश का नाम मलेशिया में रोशन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए काया ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता।

उत्तराखंड की बेटी ने मलेशिया में कॉमनवेल्थ स्कूल चेस टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल

दरअसल मलेशिया में 4 से 12 अक्टूबर तक कॉमनवेल्थ स्कूल चेस टूर्नामेंट 2026 आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 11 साल की काया ने अंडर-11 गर्ल्स रैपिड चेस वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। बता दें कि वो देहरादून के सीजेएम स्कूल में छठी क्लास की छात्रा हैं। उन्होंने ना सिर्फ देहरादून और उत्तराखंड भारत का नाम भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.