देहरादून में दिखा विभागीय गाड़ी का कहर, 4 से 5 लोगों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

देहरादून के चंदर नगर क्षेत्र में उत्तराखंड उप-निदेशक स्टैटिक्स बोर्ड से जुड़ी एक गाड़ी ने 4 से 5 लोगों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

देहरादून में दिखा विभागीय गाड़ी का कहर

घटना बीती रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गाड़ी में सवार लोग नशे में थे। इस दौरान उन्होंने सड़क पर मौजूद 4 से 5 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन में सवार लोग मौके से फरार हो गए।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल गाड़ी विभाग में अनुबंध पर लगी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.