आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को चमोली में स्थित आदिबद्री मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी

गौरतलब है कि विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए गैरसैंण जाते समय, मुख्यमंत्री धामी ने आदि बद्री मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने राज्य के लोगों के सुखी और समृद्ध जीवन के साथ-साथ राज्य की निरंतर प्रगति के लिए भी प्रार्थना की।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.