Uttarkashi Accident: अनियंत्रित होकर गंगनानी नदी में समाई कार, पांच श्रद्धालुओं की मौत

उत्तरकाशी से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर नदी में समा गई। हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत की खबर है।

अनियंत्रित होकर गंगनानी नदी में समाई कार

हादसा गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के यात्रियों से भरी कार गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान कार गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर नदी में समा गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। लापता दो लोगों की तलाश अभी जारी है।

सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘उत्तरकाशी के गंगनानी बाजार के पास यात्रियों के वाहन के गहरी खाई में गिरने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.