हरिद्वार के रुड़की से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में 12 साल की किशोर के साथ कथित अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि नाबालिग किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर गया।
रुड़की में नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म
जिसके बाद एक कैफे में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस शर्मनाक हरकत के बाद वो नाबालिग को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिवार वालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया।
कैफे में ले जाकर किया दुष्कर्म
दरअसल पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, व्यक्ति ने बताया कि बीती 9 नवंबर को उनकी 12 साल नाबालिग बेटी घर से बाहर गई थी। इश दौरान युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया। जिसके बाद कैफे में जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
किशोरी को जान से मारने की धमकी दी
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही इसके बारे में किसी को बताने पर उसे डराने का भी प्रयास किया। लेकिन नाबालिग ने घर पहुंचकर साहस दिखाकर परिवार को बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्स और अन्य संबंधित धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने क्या कहा?
नाबालिग से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है, पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है.
–ओशिन जोशी, सीओ, रुड़की-
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








