टिहरी जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। गूलर के पास हुए यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई । जबकि 25 घायल बताये जा रहे हैं ।
अनियंत्रित होकर नदी में पलटी यात्रियों से भरी बस
हादसा मंगलवार सुबह तड़के 3 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बस हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही थी। इस दौरान गूलर के पास तीव्र मोड़ के चलते बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में 9 लोगों के मौत की खबर है। जबकि 25 लोग घायल बताये जा रहे हैं ।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जिले की एसएसपी श्वेता चौबे भी मौके पर मौजूद हैं।
घायलों की लिस्ट
1-मोहम्मद वहाब अंसारी ( 22) पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड,
2-राहुल कुमार ( 24) पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार
3-अभिषेक (28) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोह. नत्था सिंह, जसपुर, ऊधमसिंहनगर
4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष (23) निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर
5-अर्जुन सौरन (34 ) पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड
6-बुधन मुर्मू (50) पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड
7-आयरा ( 3) पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम
8-नूर जहां (26) पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम
9-राजकुमार (32) पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड
10-जतिन (21) पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








