पौड़ी में गुलदार का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोटद्वार रेंज से सटे स्नेह पट्टी का है। जहां गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना दिया।
गुलदार ने महिला को बनाया निवाला
मृतका की पहचान कविता कोठियाल (42) पत्नी कमल किशोर, निवासी कोटड़ीढांग के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। महिला की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। बता दें इससे कुछ दिन पहले क्षेत्र में गुलदार ने एक मासूम को घायल किया था।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.









