बद्रीनाथ चढ़ावे चोरी पर SIT की जांच पूरी, शासन को सौंपे 300 पन्ने की रिपोर्ट

बद्रीनाथ में भगवान के चढ़ावे में हेराफेरी करने वालों को लेकर अब एसआईटी ने 300 पन्नों की रिपोर्ट सौप दी है। आखिर एसआईटी की 5 महीने की पड़ताल में क्या-क्या मिला? चलिए इस आर्टिकल में जान लेते है।

बद्रीनाथ चढ़ावे चोरी पर SIT ने सौंपी 300 पन्ने के डॉक्यूमेंट

बद्रीनाथ धाम के दर पर दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं। उसी धाम के चढ़ावे में इसी साल हेराफेरी हुई। जिसके बाद अब शासन से लेकर प्रशासन तक के पैरों तले जमीन खिसक गई। SIT ने पूरे 5 महीने की छानबीन के बाद, 300 पन्नों की एक ऐसी रिपोर्ट शासन को सौंपी है।

Advertisement

2 जुलाई को कथित हेराफेरी का मामला

दरअसल, बद्रीनाथ धाम में इसी साल यानी 2 जुलाई 2026 को थाली भेंट चढ़ावे में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया था।
आरोप लगा कि भगवान बद्री विशाल के चढ़ावे की गिनती और सुरक्षा में खेल किया जा रहा है। मामला सामने आते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। 17 जुलाई को इस मामले में दो बड़ी गिरफ्तारियां हुईं। जिसमें पहला नाम BKTC के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल का था। तो वहीं दूसरा नाम पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान का था। चौंकाने वाली बात ये है कि राजेंद्र चौहान इस कांड के सामने आने से ठीक दो दिन पहले, यानी 30 जून को ही रिटायर हुए थे।

प्रमोद नौटियाल को 6 नवंबर को मिली जमानत

प्रमोद नौटियाल को इस मामले में 6 नवंबर को जमानत भी मिल गई है। कोर्ट ने 5 हजार रुपए की बरामदगी गिरफ्तारी के 16 दिन बाद होने और धर्मशाला के कमरे तक आम लोगों की पहुंच होने जैसे तथ्यों पर गौर करने के बाद प्रमोद नौटियाल को जमानत दी। हालांकि अब सवाल उठने लगे कि आखिर भगवान के घर में ये खेल चल कैसे रहा था?

इसकी को लेकर गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप की लीडरशिप में 3 मेंबर्स की एक SIT बनाई गई। इस टीम ने पूरे 5 महीने तक दिन-रात एक कर दिया। जांच के दौरान BKTC के अफसरों और कर्मचारियों समेत 20 से ज्यादा लोगों से कड़ी पूछताछ की गई, उनके बयान दर्ज हुए।

ऑफिस के CCTV फुटेज खंगाले गए

मंदिर परिसर और ऑफिस के CCTV फुटेज खंगाले गए। यही नहीं, डिजिटल सबूतों की जांच के लिए बाकायदा एक्सपर्ट्स की टीम बुलाई गई। कौन सा कर्मचारी कब आता है, कब जाता है, ऑफिस कब खुलता है, कब बंद होता है और कैमरों की नजर कहां-कहां रहती है, SIT ने हर एक चीज का पोस्टमार्टम कर दिया।

दान में मिला पैसा देवता का

5 महीने बाद 300 पन्नों का ये कच्चा-चिट्ठा तैयार हुआ। बद्रीनाथ मंदिर के एक्ट के मुताबिक, दान में आया एक-एक रुपया सिर्फ और सिर्फ देवता का है। मंदिर समिति यानी BKTC तो बस एक केयरटेकर है, जिसकी जिम्मेदारी उस पैसे की रक्षा करना और उसका सही प्रबंधन करना है।

लेकिन एसआईटी ने पाया कि मंदिर समिति अपने इसी सबसे बड़े फर्ज में चूक गई। उसकी आंतरिक व्यवस्था में इतनी खामियां थीं कि लोगों ने भगवान के खजाने में हाथ साफ करने की जुर्रत कर ली। हालांकि, SIT की रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि ये गड़बड़ी बहुत लंबे समय से नहीं चल रही थी, बल्कि कुछ ही समय के अंदर इस खेल को अंजाम दिया गया था।

SIT ने चढ़ावे की गिनती को लेकर दिए सुझाव

हालांकि अब SIT ने चढ़ावे की गिनती को पारदर्शी बनाने के लिए देश के 14 सबसे बड़े और हाई-सिक्योरिटी वाले मंदिरों के सिस्टम की स्टडी की और इसे लेकर कई सुझाव दिए हैं।

  1. SIT ने सुझाव दिया है कि चढ़ावे की गिनती अब बंद कमरों में नहीं, बल्कि कांच की दीवारों वाले एक स्पेशल रूम में हो। ताकि बाहर से भी हर कोई देख सके कि अंदर क्या चल रहा है।
  2. गिनती करने वाले कर्मचारियों और वॉलंटियर्स को ऐसे कपड़े पहनने होंगे, जिनमें एक भी जेब न हो।
  3. गिनती वाले कमरे में घुसने और बाहर निकलने पर मेटल डिटेक्टर से जांच होगी और सिक्योरिटी गार्ड्स खुद तलाशी लेंगे।
  4. कमरे के हर कोने में HD कैमरे लगेंगे, जिसकी मदद से कंट्रोल रूम में बैठे सुरक्षा अधिकारी एक-एक हरकत को लाइव देखेंगे।
  5. कैश गिनने और छांटने के लिए अब आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल होगा। इस दौरान बैंक के अफसर खुद वहां मौजूद रहेंगे और पूरा पैसा सीधे मंदिर के बैंक अकाउंट में जमा होगा।
  6. इतना ही नहीं, चढ़ावे में आने वाले सोने-चांदी के गहनों का वजन और उनकी शुद्धता जांचने के लिए एक अलग सिस्टम बनेगा, और विदेशी करेंसी यानी डॉलर-पाउंड को संभालने के लिए अलग डेस्क बनाई जाएगी।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.