उत्तरकाशी के पवाणी गांव में लगी भीषण आग, चपेट में आए कई परिवार, मची अफरा-तफरी

उत्तरकाशी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोरी ब्लॉक के पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने से तीन से चार परिवारों को नुक्सान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में लगी भीषण आग

घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पवाणी गांव के मकानों में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रा है आग से तीन-चार परिवारों को नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है।

Advertisement

खबर को अधिक जानकारी मिलने के बाद अपडेट किया जाएगा

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.