उत्तरकाशी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोरी ब्लॉक के पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने से तीन से चार परिवारों को नुक्सान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में लगी भीषण आग
घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पवाणी गांव के मकानों में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रा है आग से तीन-चार परिवारों को नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है।
खबर को अधिक जानकारी मिलने के बाद अपडेट किया जाएगा
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.









