घर के बाहर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी! गुस्से में शख्स ने कर दी चार राउंड फायरिंग

देहरादून के हरिपुर कला में वाहन पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदलते-बदलते रह गया। गुस्से में आए एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घर के बाहर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी

पुलिस के अनुसार घटना 23 नवंबर की रात करीब 10 बजे की है। हरिपुर कला के इंटर कॉलेज रोड निवासी शिवम लिंगवाल पुत्र नंदलाल ने कोतवाली रायवाला में तहरीर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार धर्मपाल उर्फ मुन्ना उनके घर के सामने पहुंचा और वहां खड़ी उनकी बाइक के साथ ही पड़ोसी भास्कर की कार को लात मारने लगा। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए वाहन हटाने को कहा।

Advertisement

विरोध करने पर शख्स ने की चार राउंड फायरिंग

शिवम और उनके परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने जेब से रिवॉल्वर निकालकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने कुल चार राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान शिवम और उनके साथ मौजूद भाई-बहन बाल-बाल बच गए, जबकि एक गोली कार में जा लगी।

फायरिंग से इलाके में दहशत

अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दहशत के चलते लोग अपने घरों में छिप गए। सूचना मिलते ही रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 24 नवंबर को पुलिस ने आरोपी धर्मपाल उर्फ मुन्ना (45) पुत्र प्रेम सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे कारतूस बरामद किए हैं।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.