अंकिता भंडारी VVIP एंगल की जांच में बड़ा झटका!, सुरेश राठौड़ नार्को टेस्ट के लिए अनफिट

अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित VVIP एंगल को लेकर चल रही जांच में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट नहीं होगा। उन्हें नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए मेडिकल आधार पर अनफिट घोषित कर दिया गया है।

नहीं होगा सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट

दरअसल अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी एंगल की जांच को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाना था। दोनों नार्को टेस्ट के लिए गुजरात के गांधीनगर पहुंचे थे। बीते तीन-चार दिनों से वो गांधीनगर में ही थे। 24 नवंबर को गुजरात की फोरेंसिक लैब में टेस्ट से पहले मेडिकल जांच हुई।

Advertisement

मेडिकल आधार पर अनफिट घोषित

जिसमें सुरेश राठौड़ को नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए मेडिकल आधार पर अनफिट घोषित कर दिया गया। इस बात की पुष्टि सुरेश राठौर के बेटे लक्की राठौड़ ने भी कर दी है। लक्की राठौड़ ने बताया है कि सुरेश राठौड़ के सिर में क्लॉट होने के कारण उन्हें गुरूवार कों रिपोर्ट में मेडिकल अनफिट घोषित कर दिया गया है। इसी वजह से उनका नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं होगा।

कुछ साल पहले सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे

उन्होंने बताया कि इसका कारण कुछ साल पहले हुईं एक सड़क दुर्घटना है। इस सड़क हादसे में सुरेश राठौर के सिर में कुछ धब्बे दिखाए दिए है। अब उसके पिता गांधीनगर से वापस हरिद्वार लौट रहे हैं।

उर्मिला ने उठाए थे सवाल

बता दें कि नार्को टेस्ट से पहले सुरेश राठौर की स्वास्थ्य जांच पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने भी सवाल उठाए थे। उर्मिला का कहना कि टेस्ट से बचने के लिए सुरेश राठौर शुगर आदि बीमारियों का बहाना बनाएगा। उर्मिला ने अपनी और सुरेश राठौर की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर चुटकी भी ली।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.