भीषण हादसा!, डिवाइडर से टकराई स्कूटी, उछलकर दो युवक गहरी खाई में गिरे

रुद्रप्रयाग से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर दो स्कूटी सवार युवक की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक उछलकर गहरी खाई में जा गिरे।

रुद्रप्रयाग में दो स्कूटी स्वार युवकों की गाड़ी डिवाइडर से टकराई

दरअसल ये मामला जिले के ग्राम कुमड़ी के पास का है। यहां बीते दिन गुरुवार रात करीब 9 बजे दो युवको की स्कूटी डिवाइडर से टकराई। टक्कर तेज थी जिसकी वजह से दोनों गरही खाई में उछलकर गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस, तिलवाड़ा चौकी पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं।

Advertisement

खाई में गिरे दोनों युवक

टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला। घायलों का रुद्रप्रयाग अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी पहचान विनोद लाल और संतोष लाल के रूप में हुई है। दोनों ही ग्राम कुमड़ी रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.