सालों से सऊदी में फंसे उत्तरकाशी जिले के गोरसाड़ा गांव के इंद्रमणि नौटियाल अपने घर वापस लौट आए है। करीब नौ साल बाद वो दुबई से अपने वतन लौटे। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वो शुक्रवार सुबह पहुंचे। जिसके बाद से ही परिवार में खुशी का माहौल है। उन्हें लेने के लिए परिवार दिल्ली भी पहुंचा।
9 साल बाद सऊदी से घर लौटे उत्तराखंड के इंद्रमणि
दरअसल साल 2018 में इंद्रमणि रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए थे। वहां वो रियाद की एक प्राइवेट कंपनी में ट्रक चालने का काम करते थे। साल 2019 में ट्रक चलाते समय उनकी एक कार से टक्कर हो गई थी। जिसके बाद से वो कानूनी मामलों में फंस गए थे। उन्हें जेल की सजा भी हुई। इसके बाद से ही वो सऊदी अरब में ही थे।
2.51 करोड़ जुटाकर पिता को लाई वापस
घर वापस लौटाने के लिए उनकी बेटी ने अपने पिता इंद्रमणि की रिहाई के लिए वीडियो जारी कर लोगों से गुहार लगाई। पिता की रिहाई और वापसी के लिए जुर्माने, कानूनी प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं में लगने वाले पैसों के लिए लोगों से मदद मांगी। जिससे बेटी ने 2.51 करोड़ रुपए जुटाए। इस मुश्लि समय में लोगों ने उनका साथ दिया। करीब 9 साल बाद इंद्रमणि की वापसी से गोरसाड़ा गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.









