त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सीटो का आरक्षण जारी,देखें नैनीताल जिले की सीटों का विवरण

Uttarakhand

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है पंचायती राज विभाग में हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड के सभी जिलों से आरक्षण तालिका की अनंतिम सूची जारी होते ही सूबे का सियासी पारा आसमान पर जा चढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक राय बनाने के लिए आज सुबह से ही बैठकों के दौर शुरू हो गए हैं। संभवना जतई जा रही है कि बीस जून के बाद कभी भी पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी किया जा सकता है और जुलाई महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में चुनाव करवा दिए जाएंगे। फिलहाल पंचायतों के विकास की जिम्मेदारी प्रशासकों के हवाले हैं।कल देर रात तक अलग अलग जिलों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अनंतिम आरक्षण तालिका जारी कर दी गई। देहरादून में देर रात यह सूची जारी हुई तो ग्रामीण क्षेत्रों की रजनीति में अचानक उबाल आ गया। संभवित प्रत्याशियों ने अपने अपने घरों के दरवाजे रात को ही समर्थकों के लिए खोल दिए। आगे की रणनीतियां तैयार की जाने लगीं। आज सुबह ही अधिकांश लोगों के बीच आम राय बनाने के लिए बैठकों का निर्णय लिया गया।आज सुबह से ही समर्थक अपने अपने संभावित प्रत्याशियों के लिए जनमत जुटाने के प्रयास में जुट गए। चौक चौराहों पर पर लोग चुनाव पर चर्चा करने लगे हैं। दो दिन के भीतर अनंतिम सूची पर आपत्ति मागी गई है। इसके बाद अनंतिम सूची को पंचायती राज निदेशालय भेजा जएगा। जहां से कुछ औपचारिकताओं के बाद यह सूची शासन को भेजी जाएगी और इसके बाद चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

लिस्ट नैनीताल जनपद पंचायत चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *