उत्तराखंड शासन के भूविज्ञान एवं खनिकर्म विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन अधिकारियों और कार्मिकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।
19 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों की नई तैनाती के साथ विभिन्न क्षेत्रों में खनन संबंधी कार्यों की जिम्मेदारियां पुनर्निर्धारित की गई हैं। आदेश के अनुसार डॉ. अमित गौरव, उप निदेशक (भूवैज्ञानिक), को हरिद्वार से अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है। वहीं राहुल नेगी, खान निरीक्षक, को हरिद्वार में ही खनन संबंधी कार्यों का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा अनिकेत थपलियाल, प्राविधिक सहायक (भूविज्ञान) को अल्मोड़ा से भूविज्ञान एवं खनिकर्म निदेशालय में तैनात किया गया है, जहां उन्हें उत्तराखंड कार्यों के साथ देहरादून का भूविज्ञान संबंधी कार्यभार भी सौंपा गया है। विभागीय आदेश के जरिए अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर खनन एवं भूविज्ञान संबंधी कार्यों के संचालन को व्यवस्थित करने की दिशा में कदम उठाया गया है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








