माला पहनाने को लेकर मंच पर भिड़े हरदा और यशपाल, प्रभारी शैलजा ने पकड़ा सिर-VIDEO

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें माला पहनाने को लेकर दोनों नेता आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो बागेश्वर जिले का बताया जा रहा है ।

माला पहनाने को लेकर मंच पर भिड़े हरदा और यशपाल

मामला बागेश्वर जिले का है। जहां माला पहनाने को लेकर पार्टी के दिग्गज नेता हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मंच पर ही आपस में ही भिड़ गए। ये वीडियो देखिए जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद थी। मंच पर ये नजारा देख कुमारी शैलजा भी अपना सिर पकड़ कर बैठ गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों वरिष्ठ नेता एक-दूसरे को पहले माला पहनाने पर अड़े रहे और यह पूरा घटनाक्रम मंच पर बैठीं कुमारी सैलजा के ठीक सामने हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि यशपाल आर्य और हरीश के बीच माला एक-दूसरे को पहनाने को लेकर नोंकझोंक जैसी स्थिति बनी ।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

हरीश रावत अपने हाथ में फूलों की माला लेकर यशपाल आर्य की तरफ बढ़े तो आर्य ने उन्हें रोक लिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य माला को अपने हाथ में लेते हुए हरीश को पहनाने की कोशिश करते हैं लेकिन हाथ के इशारे से रावत उन्हें मना कर देते हैं और पहले खुद माला पहनाने पर जोर देते हैं।

हरीश रावत कुछ जिद पर अड़ते हुए पहले माला पहनाने की कोशिश में रहते हैं लेकिन दोनों के बीच माला पकड़े हुए खींचतान मचती है। इस बीच हरीश मान जाते हैं और माला पहनने के लिए सिर झुका देते हैं। हालांकि आर्य इसके बाद भी नहीं मानते हैं और माला पहनने से इनकार कर देते हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीच नोकझोक का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

22 नवंबर तक छह दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं प्रदेश प्रभारी

बता दें कि ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब कुमारी शैलजा 17 से 22 नवंबर तक छह दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान वह कुमाऊं और गढ़वाल के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं, जिसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से संवाद करना और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करना है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.