चम्पावत में हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा RBM से भरा डंपर, चालक घायल

चम्पावत जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। अमरू बैंड के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही चम्पावत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक का रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

चम्पावत में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा RBM से भरा डंपर

मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि अमरू बैंड के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक का रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार डंपर संख्या UK05CA-1619 बेलखेत से टनकपुर की ओर आरबीएम लेकर जा रहा था। इसी दौरान अमरू बैंड से करीब 500 मीटर आगे एक तीव्र मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया। जिस वजह से ये हादसा हो गया।

तीव्र मोड़ों पर वाहन सावधानी से चलाने की अपील

हादसे में डंपर चालक की पहचान नारायण सिंह (40), पुत्र भूप सिंह, निवासी चम्पावत के रूप में हुई हैचम्पावत पुलिस ने वाहन चालकों से पर्वतीय मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि तीव्र मोड़ों पर वाहन की गति नियंत्रित रखें, सड़क की परिस्थितियों के अनुसार सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.