देहरादून में हादसा: Hyundai शोरूम में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप

देहरादून में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चंद्रमणि चौक में स्थित BM Hyundai के शोरूम में आज सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई।

देहरादून के Hyundai शोरूम में लगी भीषण आग

आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस की ओर से फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Advertisement

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.