AIFF की SOM पहल हुई फ्लॉप?, 35 पुरुष, सिर्फ 9 महिला खिलाड़ी

AIFF की ‘बेहतरीन काबिलियत वाले खिलाड़ियों’ (SOM) को तैयार करने की पहल को खराब रिस्पॉन्स मिला है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने 16 जुलाई 2026 को ‘बेहतरीन काबिलियत वाले खिलाड़ियों’ (SOM) की लिस्ट में शामिल होने के लिए आवेदन मंगाए थे। लेकिन, AIFF को खराब रिस्पॉन्स मिला और पुरुषों की SOM लिस्ट में शामिल होने के लिए सिर्फ़ 35 और महिलाओं की SOM लिस्ट में सिर्फ़ नौ खिलाड़ियों ने आवेदन किया।

AIFF की पहल हुई फ्लॉप?

6 अक्टूबर 2026 को जारी एक नए नोटिफिकेशन में, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने महिला खिलाड़ियों के लिए SOM लिस्ट में शामिल होने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। महिला खिलाड़ी अब 10 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। लेकिन, पुरुष खिलाड़ियों के लिए आखिरी तारीख खत्म हो चुकी है।

महिला खिलाड़ियों की आवेदन की तारीख बढ़ी

AIFF ने महिला खिलाड़ियों के SOM लिस्ट में शामिल होने के नियम में भी ढील दी है। AIFF ने SOM लिस्ट (टियर 11) में शामिल होने के लिए ये अतिरिक्त शर्तें तय की हैं: “ऐसे आवेदक जिन्होंने नेशनल गेम्स, नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप (NFC), AIFF और इंडियन विमेंस लीग व इंडियन विमेंस लीग 2 के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में मेंबर एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हुए किसी भी आयु वर्ग के 5 या उससे ज़्यादा मैचों में हिस्सा लिया हो।” AIFF द्वारा 16 जुलाई 2026 को जारी की गई बाकी सभी शर्तें वैसी ही रहेंगी।

AIFF खिलाड़ियों तक पहुंचने तक हुई नाकाम

खराब रिस्पॉन्स ये भी दिखाता है कि स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन और खुद AIFF भी रिटायर हो चुके और काबिल खिलाड़ियों तक पहुंचने में बुरी तरह नाकाम रहे। AIFF ने पूर्व खिलाड़ियों के लिए SOM पॉलिसी और उसकी पात्रता को समझने के लिए कोई बेसिक ऑनलाइन मीटिंग भी आयोजित नहीं की।

जान-बूझकर हटाए गए नाम?

AIFF से 36 यूनिट जुड़ी हुई हैं और अगर पुरुष वर्ग में सिर्फ़ 35 और महिला वर्ग में 9 खिलाड़ियों ने आवेदन किया, तो ये साफ़ तौर पर दिखाता है कि:-

  • खिलाड़ियों तक मैसेज नहीं पहुंच पाया।
  • खिलाड़ियों के आवेदन जान-बूझकर हटा दिए गए क्योंकि वे उनकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं थे।

AIFF में रजिस्ट्रेशन फिर भी 10 हजार की फीस?

इसके अलावा उत्तराखंड के क्लब, जो ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन में रजिस्टर्ड हैं, उनसे ली जा रही फीस को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। RTI के ज़रिए जानकारी मिली है कि उत्तराखंड के 60 ऐसे क्लबों की सूची सामने आई है, जिनसे रजिस्ट्रेशन फीस वसूली जा रही है।

  • अगर कोई क्लब AIFF में रजिस्टर्ड है, तो राज्य फुटबॉल एसोसिएशन उनसे रजिस्ट्रेशन फीस कैसे ले सकता है?
  • अगर कोई क्लब राज्य फुटबॉल एसोसिएशन में रजिस्टर्ड है, तो ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन उनसे रजिस्ट्रेशन फीस कैसे ले सकता है?
  • उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन में क्लब रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये बताई गई है। फिर क्लबों से 10,000 रुपये क्यों मांगे जा रहे हैं?

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.