देहरादून में अमित शाह बोले- सपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड बनने नहीं दिया, अटल जी ने राज्य बनाया

देहरादून के परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ता जोश में नजर आए। भारत माता की जय के नारे लगवाते हुए शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत की। जय श्री राम का नारा लगाने के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई भी दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंच पर मौजूद अन्य नेताओं का उन्होंने अभिवादन किया।

उत्तराखंड में तीसरी बार जीत का दावा

अमित शाह ने देहरादून में राज्योत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल बाबा का पर्यटन काम नहीं आएगा। आप तय कीजिए विकास वाली सरकार चाहिए या भ्रष्टाचार वाली कांग्रेस की सरकार।

शाह बोले- 2047 तक देश का सबसे पहले विकसित राज्य बनेगा उत्तराखंड

उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में उत्तराखंड देश का सबसे पहले विकसित राज्य बने, यह संकल्प लेना है। अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाने का निर्णय लिया था। अब पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ रहा है।

शाह बोले- सपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड नहीं बनने दिया

शाह ने कहा सालों से पहाड़ी लोग उत्तराखंड की स्थापना के लिए संघर्ष करते रहे। हमारे लोगों का सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों ने खुन बहाया। उत्तराखंड को उसका हक अटल बिहारी ने दिलाया।

उत्तराखंड में 1508 करोड़ के 63 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

देहरादून में अमित शाह ने कहा कि राज्य में 1508 करोड़ रुपए की लागत से 63 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 लोगों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, 6 लोगों को बाल वीरता पुरस्कार और 2 लोगों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

अटल जी ने उत्तराखंड बनाया, मोदी जी सवार रहे

शाह ने कहा कि वो गुजरात से है। वहां मान्यता है कि जो चार धाम नहीं गया उसके लिए मोक्ष का रास्ता नहीं खुलता। उन्होंने कहा कि देवभूमि को मैं बार-बार प्रणाम करता हूं। अटल बिहारी ने उत्तराखंड बनाया और पीएम मोदी ने उसे सवारने का काम किया।

उत्तराखंड में नहीं कर सकता कोई 4 शादी

शाह ने कहा कि उत्तराखंड देश का सबसे पहला प्रदेश है जहां समान नागरिक संहिता लागू हुई। देश में किसी को भी चार-चार शानी और तीन तलाक का अधिकार नहीं होना चाहिए। इसको लेकर हम पूरे देश में कानून लागू करेंगे। उत्तराखंड में ना कोई अतिरिक्त शादी और ना ही तीन तलाक दे सकता है।

कांग्रेस ने पहाड़ का पानी, पहाड़ की जवानी खराब की

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने ऐसी नीतियां बनाई थी जिससे पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी कभी काम ना आए थी। बीजेपी ने पलायन रोकने का काम किया है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.