देहरादून में देह व्यापार का बड़ा खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिग रेस्क्यू

देहरादून में चल रहे देह व्यापार के बड़े खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। यहां पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने इसी का खुलासा किया है। मौके से पुलिस ने तीन महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है। रैकेट का कथित सरगना भी इसमें शामिल है। पुलिस ने एक नाबालिग को छापे के दौरान रेस्क्यू किया है।

देहरादून में देह व्यापार का बड़ा खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को मसूरी घुमाने के बहाने दिल्ली से देहरादून लाया गया। जिसके बाद उस पर गलत काम करने का दबाव बनाया गया। जब उसने विरोध किया तो उसे कमरे में रोककर रखा गया। पुलिस की माने तो एक अक्टूबर को हरभजवाला स्थित नीलकंठ एन्क्लेव में मुखबिर को देह व्यापार के चलने की सूचना मिली थी।

छह लोगों को किया गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। जहां तीन महिलाओं, तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके से 18 हजार रुपए नकद और आपत्तिजनक सामग्री और दवाइयां भी मिलीं।

दिल्ली से महिलाओं को बुलाकर किया जाता था धंधा

पूछताछ में पता चला कि किराए के मकान पर ये धंधा चलाया जा रहा था। कथित सरगना दिल्ली और आसपास के इलाकों से महिलाओं को ग्राहकों की मांग पर देहरादून बुलाता था। व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क किया जाता था। वहीं पर महिलाओं की तस्वीरें भी भेजी जाती थीं।

मसूरी घुमाने के बहाने नाबालिग को फंसाया

रेस्क्यू की गई नाबालिग को आरोपी का साथी अपने साथ मसूरी घुमाने के बहाने लेकर आया था। जिसके बाद उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई। जब उसने मना किया तो उसे बंधक बना कर कमरे में रखा गया।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.