हरिद्वार में गिरे बड़े-बड़े ओले, कई गाड़ियों के टूटे शीशे, आकार देखकर लोग हैरान…

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में भी मौसम का कहर देखने को मिला है। सुबह हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ के धारचूला की व्यास घाटी के कुटी गांव में बर्फबारी देखने को मिली। तो वहीं ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल और हल्द्वानी में बारिश हुई।

हरिद्वार में गिरे बड़े-बड़े ओले

इसके अलावा हरिद्वार में भी भीषण ओलावृष्टि हुई। यहां अंडे की आकार के ओले गिरे। जिससे गाड़ियों के शीशे तक टूट गए। तो वहीं

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टंगड़ी-पागल नाले के पास लैंडस्लाइड

इसके अलावा चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टंगड़ी-पागल नाले के पास लैंडस्लाइड की वजह से बंद हो गया है। जिससे दोनों तरफ से यानी और वाहन फंस गए। पिथौरागढ़ में भी बारिश हुई। जिसकी वजह से आदि कैलाश सड़क पर गस्कू के पास मलबा आ गया।

लामाघर के पास चार पेड़ गिरे, कई सड़के बंद

वहीं, थल-डीडीहाट मोटर मार्ग पर लामाघर के पास चार पेड़ गिर गए। जिससे सड़क बंद हो गई। लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने आज के लिए भी देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.