
उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने निदेशक समेत छह वरिष्ठ डॉक्टरों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
डॉ. आशुतोष सयाना को सौंपा चिकित्सा शिक्षा निदेशक का प्रभार
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना को चिकित्सा शिक्षा निदेशक का प्रभार सौंपा गया है। डॉ. सयाना इससे पहले भी लंबे समय तक निदेशक चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
जारी आदेशों के अनुसार हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रुद्रपुर और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में भी नए प्रभारी प्राचार्य की तैनाती की गई है।
डॉ. अजय को बनाया हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य
चिकित्सा शिक्षा निदेशक (प्रभारी) डॉ. अजय कुमारणाचार्य को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी का प्राचार्य बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. चन्द्रकान्त भैसोड़ा को अल्मोड़ा से राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर का प्राचार्य बनाया गया है, जबकि डॉ. सुरेश मोहन सिंह रावत को रुद्रपुर से राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर भेजा गया है।
व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच किया फेरबदल
वहीं, डॉ. पंकज सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। माना जा रहा है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग और दून अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सरकार ने यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है।








