
जहां दिल्ली में एक तरफ प्रधानमंत्री आवास के बाहर बीते दिन राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। तो वहीं उत्तराखंड में भी इसी के विरोध में भाजपा ने आजस बुधवार को देहरादून में प्रदर्शन करने का ऐलान किया। पार्टी का कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने का प्लान था। हालांकि पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पहले ही रोक दिया।
कांग्रेस मुख्यालय तक भी नहीं पहुंची BJP, पुलिस ने रोका
दरअसल भाजपा ने बुधवार को देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के लिए निकली। हालांकि पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय से करीब 200 मीटर पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक चले इस प्रदर्शन में 100 से 150 कार्यकर्ता शामिल रहे। जिसके बाद ये प्रदर्शन समाप्त हो गया।
अंडे लेकर कांग्रेसी कर रहे थे इंतजा
तो वहीं भाजपा के घेराव की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी विरोध में मुख्यालय से निकलकर एस्ले चौक पहुंच गए। हाथों में अंडे लेकर भारजा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से पहले ही रोक लिया।
खत्म हुआ प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं के लौटने के बाद कांग्रेस ने भी प्रदर्शन को खत्म कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के समय इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद थी। प्रदर्शन के कारण जाम भी लगा रहा। कुछ देर तक तो एक एम्बुलेंस भी बीच में फंस गई। हालांकि पुलिस ने रास्ता खाली कराकर एम्बुलेंस को रवाना किया।






