कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ‘गधे’ वाले बयान पर जताई नाराजगी, CM धामी को दी ये नसीहत

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी के ‘गधे’ वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि एक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह के बयान से बचना चाहिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचने की सलाह दी।

मनवीर चौहान का गधे वाले बयान से शुरू हुआ विवाद

दरअसल ये पूरा विवाद भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के उस बयान से शुरू हुआ। जिसमें उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं के विचारों की तुलना ‘गधे-घोड़ों’ से की थी। चौहान ने कहा था कि जब तक ये नेता कांग्रेस में थे। तब उनके विचार गधे-घोड़ों जैसे थे और भाजपा में आकर सुधर गए।

सौरभ बहुगुणा ने इस बयान पर जताई नाराजगी

इस बयान से पार्टी के भीतर और बाहर चर्चा तेज हो गई, क्योंकि कई कैबिनेट मंत्री और विधायक कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं। सौरभ बहुगुणा ने इस बयान को अनुचित बताते हुए साफ कहा कि जिम्मेदारी के पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी भाषा और टिप्पणियों से बचना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस पर संज्ञान लेने और उचित कदम उठाने की जरूरत बताई।

भाजपा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं

ये बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तराखंड भाजपा में संगठन और सरकार के बीच समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि ऐसे बयान पार्टी की एकता और छवि दोनों को प्रभावित कर सकते हैं। अभी तक भाजपा की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हरक सिंह रावत ने भी घेरा

तो वहीं हरक सिंह रावत ने भी मनवीर चौहान के बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मनवीर चौहान की टिप्पणी को गंभीरता से लेती तो कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट नहीं देती। उन्होंने साल 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों का हवाला दिया और मनवीर के राजनीतिक हैसियत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पृष्टभूमि वाले नेता बीजेपी में कई सारे है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.