Chamoli cloudburst: लापता कर्मचारी का नहीं मिला कोई सुराग, बचाव अभियान तेज – Khabar Uttarakhand

चमोली के तमक नाले में भारी बारिश के कारण आई आपदा के निशान अब नजर आने लगे हैं। सोमवार को तेज बारिश के बाद आए तूफान में एक कर्मचारी बह गया था। जिसकी तलाश दूसरे दिन भी जारी है।

लापता कर्मचारी की तलाश जारी

नाले का पानी कम होने के बाद कर्मचारी की खोज में बचाव अभियान शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक कर्मचारी का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। बता दें मलबे में जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के वाहन दबे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: चमोली में जोशीमठ-नीति मार्ग पर बादल फटने से तबाही, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.